Mathur VaishyaMathur Vaishyaसमाज • संगठन • सहयोग
आधिकारिक अपडेट

समाचार एवं परिपत्र

केंद्रीय प्रशासन द्वारा प्रकाशित परिपत्र, सूचनाएँ, सरकारी योजनाएँ और समाज की उपलब्धियाँ।

परिपत्र

दिल्ली में माथुर वैश्य बी2बी बिजनिस कॉन्फ्रेंस — मंडपम में देशभर के 150 व्यापारिक स्टॉल लगेंगे

पत्रांक: 591 · दिनांक: 12.09.2026 अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा आयोजित दिनांक 20.9.2026 को बी2बी बिजनिस कॉन्फ्रेंस मंडपम, राधा पैलेस यूनिटी-1, सी.बी.डी. करकरडूमा ईस्ट, दिल्ली में लगने वाले 150 व्यापारिक, औद्योगिक स्टॉलों के बारे में विस्तृत चर्चा हेतु एक बैठक संस्था के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता (मामा) की अध्यक्षता में अवनीश होटल, फतेहाबाद रोड, आगरा पर सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बृहद व्यापारिक मेले में सभी स्वजातीय बन्धुओं, उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं प्रोफेशनल्स से जुड़े व्यक्तियों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ स्वसमाज के लोगों को अपना व्यवसाय बढ़ाने एवं समाज को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर व समृद्ध करने हेतु जागरूक किया जाएगा। व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश गुप्ता ने बताया कि देशभर से आने वाले उद्योगपतियों एवं व्यापारिक संस्थानों के उत्पाद व विभिन्न वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा ताकि लोगों को अधिक जानकारी उपलब्ध हो सके। व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गुप्ता (दिल्ली) ने बताया कि देशभर से आने वाले सभी व्यापारिक संस्थानों के ठहरने व भोजन की पूर्ण व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय महामंत्री शंकर गुप्ता ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस मंडपम में बैंगलोर, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, भीलवाड़ा, हैदराबाद, चेन्नई, त्रिपुर, कोलकाता, पटना, जयपुर, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ आदि स्थानों से आने वाली स्वसमाज की वस्तुओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में अवनीश कान्त गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सर्राफ, सुधीर गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता (ट्रांसपोर्टर), प्रमोद गुप्ता (रोहिणी), प्रवीन गुप्ता (नोएडा), मनीष अलंकार, रीता अलंकार, सी.ए. प्रदीप गुप्ता, राकेश मैरोठिया, राजीव गोलस, राकेश कुमार (कॉन्ट्रेक्टर), श्रीभगवान रैपुरिया, विनय गुप्ता, विमल सर्राफ, श्रीभगवान गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता (एडवोकेट) एवं व्यापार प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। — शशिकांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा केन्द्रीय कार्यालय: पचकुइयाँ, आगरा-282010 · उप-कार्यालय: 7-8, क्लासिक होम्स, सेक्टर-1, सब्जी मंडी, सुहाग नगर, फिरोजाबाद-283203

17/9/2026

उपलब्धि

Grand Professionals Meet 2025 covered by Navbharat Times and National Express

Akhil Bharatiya Mathur Vaishya Mahasabha (Uttar Bharat - Delhi Mandal) organised the "Grand Professionals Meet 2025" on 14 September 2025 at Hotel Park Ascent, Sector 62, Noida, under the theme "Collaboration Within Community For Growth". More than 100 professionals, entrepreneurs and community members from Noida, Ghaziabad, Rampur, Faridabad, Gurugram and other cities attended, with networking and knowledge-sharing across finance, healthcare, technology, entrepreneurship and education. The event was covered in Navbharat Times and National Express on 18 September 2025. Photos from the event are available in the Gallery.

17/9/2026